![]() |
Back size gain and cutting exercises |
बैक साइज गेन और कटिंग एक्सरसाइज| Back Size gain and cutting exercises
दोस्तों इस टॉपिक में हम आपको बताएंगे कि आपके Back के कितने मसल पार्ट होते हैं और उन मसल पार्ट को ट्रेन करने के लिए आपको कौन–कौन सी एक्सरसाइज करनी हैं |
दोस्तों काफी लड़के अपनी बैक पर बहुत कम ध्यान देते हैं जो कि एक बहुत बड़ी गलती है| दोस्तों अगर आप एक अच्छी चेस्ट पाना चाहते हो तो आपको अच्छी बैक बनानी ही होगी |
उदाहरण के तौर पर यदि आप अच्छे Arms बनाना चाहते हो और उसके लिए आप सिर्फ Biceps पर मेहनत करें और triceps बहुत ही हल्के में ले तो आप खुद समझ सकते हो तो आपके Arms दिखने में कैसे लगेंगे |
तो यदि दोस्तों आप चाहते हो कि,आपकी चेस्ट ज्यादा दिखे या फिर आप चौड़े दिखे या फिर आपकी टी–शर्ट आप मैं अच्छे से फसे तो इसके लिए आपको एक अच्छी और चौड़ी बैक बनाने जरूरी है |
तो जाहिर है दोस्तों अच्छी और चौड़ी Back बनाने के लिए आपको Back की हर एक मसल और एक्सरसाइज के बारे में सही सही जानकारी का होना बहुत जरूरी है |
अब बात करते हैं आपकी बैक के कितने मसल पार्ट होते हैं, जिनकी आपको अपनी back बनाने के लिए एक्सरसाइज करनी होती हैं |
यह आर्टिकल भी पढ़े :
- Incline bench गलतिया
- चेस्ट साइज कैसे बढ़ाये एक्सरसाइजेज
- व्हे प्रोटीन क्या है कैसे बनता है ?
- वेट गेनर मास गेनर कोनसा ले ?
- क्रिएटिन इस्तेमाल और फायदे नुकसान
- ग्लुटामिन जानकारी
- BCAA जानकारी
दोस्तों आप की बैक के तीन मसल पार्ट होते हैं,
![]() |
Back मसल पार्ट |
- १ )ट्रॅपेजियस मसल (trapezius Muscle) :
यह आपके बैक का अपर पार्ट होता है, इसलिए इसको अप्पर बैक भी बोल सकते हैं |
- २)लटिसिमस डॉर्सी (latissimus dorse) :
यह आपकी बैक का बीच का पार्ट होता है, इसलिए इसको हम मिडिल बैक भी बोल सकते हैं |
- ३)इरेक्टर स्पीने (erector Spinae) :
यह आपकी बैक का नीचे का पार्ट होता है, इसलिए इसको हम लोअर बैक भी बोल सकते हैं |
दोस्तों आपके अब अपर बैक अपर बैक (traps) के भी ३ पार्ट होते हैं जिन्हें हम– अपर फायबर, मिडल फायबर,लोअर फायबर बोलते हैं |
![]() |
Traps part |
इसी तरह आपके मिडिल बैक का जो लेट्स का पार्ट होता है उसके ऊपर भी एक पार्ट होता है जिसे शोल्डर ब्लेड (shoulderblade) बोलते हैं |
![]() |
middle back part |
तो दोस्तों अब आप तो समझ ही गए होंगे कि, आपके बैक के कितने मसल पार्ट होते हैं | तो चलिए अब बात करते हैं इन मसल पार्ट की एक्सरसाइज की –
- १)ट्रॅपेजियस मसल |trapezius Muscle (traps) :
![]() |
Traps exercises |
दोस्तों अगर आपको आपके traps मसल खासकर आपके अपर फायबर, मिडल फायबर ट्रेन करना चाहते हो तो आपको front barbell shrug, back barbell shrug, dumbell shrug, machine shrug और upright row की एक्सरसाइज में से कोई भी २ एक्सरसाइज अपने वर्क आउट में शामिल कर सकते हैं |
- २)लटिसिमस डॉर्सी | latissimus dorse(lats) :
![]() |
Lats exercises |
दोस्तों जिस एक्सरसाइज में आप वजन को अपनी तरफ खींचते हो और फिर छोड़ते हो उस एक्सरसाइज से खासकर आपका lats पार्ट ट्रेन होता है | बाकी थोड़ा लोड आपके shoulderblade और लोअर फायबर पार्ट पर भी पड़ता है |
तो दोस्तों आप अपने बैक का lats पार्ट ,shoulderblade पार्ट और लोअर फायबर पार्ट बनाना चाहते हो तो आपको इन एक्सरसाइज में से कम से कम ३ एक्सरसाइज को अपने वर्क आउट में जरूर शामिल करनी होगा |
- ३)इरेक्टर स्पीने |erector Spinae :
![]() |
lower back exercises |
अगर आपके यह नाम ध्यान में ना रहे तो आप इसे लोअर बैक भी बोल सकते हैं | क्योंकि यह आपकी बैक का नीचे का पार्ट है |
दोस्तों जिस एक्सरसाइज में आप उल्टे होकर अपनी बॉडी को ऊपर की और उठाते हो तो उस एक्सरसाइज से आपका erectors पार्ट ट्रेन होता है |
तो दोस्तों अगर आप अपनी लवर बैक बनाना चाहते हो या फिर अपनी रीढ़ की हड्डी को मजबूत करना चाहते हो तो इन एक्सरसाइज में से कम से कम १ एक्सरसाइज अपने वर्कआउट में जरूर शामिल करें |
तो दोस्तों इस नॉलेज के आधार पर अब आप खुद चेक कर सकते हो की, आपके बैक का कौन सा मसल पार्ट वीक है और उसे ट्रेन करने के लिए आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी है |
- टिप :
- अगर आप चाहते हो आपकी बैक में ज्यादा कटिंग दिखाई दे उसके लिए आप अपने traps पर ज्यादा मेहनत करें |
- अगर आप चाहते हैं आपकी back चौड़ी दिखाई दे या आप चौड़े दिखाई दे उसके लिए आप अपने lats पार्ट पर ज्यादा मेहनत करें |
- अगर आप चाहते हो आपकी बैक के नीचे V shape दिखाई दे या फिर रीड की हड्डी मजबूत बने उसके लिए आपको अपने erectors पार्ट पर भी मेहनत करनी होगी |